SSC CGL Notification 2020

 SSC CGL Notification 2020 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल ( एसएससी सीजीएल 2020 ) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसका नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एसएससी सीजीएल 2020 की टीयर-1 परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) 29 मई 2021 से 7 जून 2021 तक आयोजित होगी। पहले यह नोटिफिकेशन 21 दिसंबर को जारी होने वाला था। भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों में रिक्त पड़े ग्रुप बी और ग्रुप सी स्तरीय पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है।

इन पदों पर निकलीं भर्तियां
इस भर्ती में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव ऑफिसर, इंस्पेक्टर एग्जामिनर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर (सीबीआई), इंस्पेक्टर (डाक विभाग व सेंट्रेल ब्यूरो ऑफिस ऑफ नार्कोटिक्स), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, डिविजनरल अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, सीनियर सेक्रेटेरिएड असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क (यूडीसी)। 


योग्यता
किसी भी फील्ड में ग्रेजुएट युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर के पद के लिए ग्रेजुएशन एवं '12वीं में मैथ्स में 60 फीसदी अंक जरूरी' की योग्ता मांगी गई है। असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर / असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं लेकिन प्रेफरेंस सीए, एमबीए (फाइनेंस), एमबीई, एमकॉम, एमबीएस, सीएस डिग्री धारकों को दी जाएगी। 
अधिक डिटेल के लिए आप नीचे दिए गया नोटिफिकेशन देखें - 

आयु सीमा 
कुछ पदों कि लिए आधिकतम आयु सीमा 27, कुछ पदों के लिए 30 और कुछ के लिए 32 वर्ष तय की गई है। 
एससी, एसटी वर्ग को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। 


फीस 
सामान्य व ओबीसी - 100 रुपये 
एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला वर्ग को कोई फीस नहीं देनी। 
फीस का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, मास्टर कार्ड, डेबिट, क्रेडिट कार्ड, मेस्ट्रो, रुपये क्रेडिट कार्ड, एसबीआई चालान से किया जा सकता है। 

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 31 जनवरी, 2021 (रात 11.30 बजे तक)
ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि - 2 फरवरी, 2021 (रात 11.30 बजे तक)
ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि - 4 फरवरी, 2021 (रात 11.30 बजे तक)
चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि - 6 फरवरी, 2021
टीयर-1 परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) - 29 मई 2021 से 7 जून 2021 

इस भर्ती के लिए वैकेंसी की डिेटेल बाद में जारी की जाएगी। पिछली बार एसएससी सीजीएल 2019 के जरिए करीब 9500 वैकेंसी निकाली गई थीं। इसमें सबसे अधिक वैकेंसी (2159 वैकेंसी) सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम (सीबीआईसी) में इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) के पदों पर थी। सेंट्रेल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) में टैक्स असिस्टेंट की 1456, कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स में अकाउंटेंट/जूनियर अकाउंटेंड की 678, रजिस्ट्ररार जनरल ऑफ इंडिया में स्टैटिकल इंवेस्टिगेटर ग्रेड II की 840 वैकेंसी, ऑफिस अंडर कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट में ऑडिटर की 509 वैकेंसी थी। देखना होगा इस बार किस पद पर कितनी वैकेंसी निकलती है

Indian National Awards List

 Indian National Awards List : इस आर्टिकल में हम भारत में दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार की लिस्ट आपके लिए लेकर आ रहे हैं जिसमें हमने सभी पुरस्कार की जानकारी विस्तार से बताई है जो सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है




भारत रत्न –  यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाता है इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी और यह   कला, साहित्य, विज्ञान एवं सार्वजनिक सेवा यह जीवन में असाधारण कार्य के लिए दिया जाता है


पदम विभूषण,  पदम भूषण, पदम श्री –  यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाता है इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी और यह सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई सेवा सहित किसी भी क्षेत्र में असाधारण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है


भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार-  यह पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा दिया जाता है इसकी शुरुआत 1965 में हुई थी इस पुरस्कार के साथ 11 लाख रुपए की इनाम राशि दी जाती है  यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है


मूर्ति देवी पुरस्कार –  यह पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा दिया जाता है इसकी शुरुआत 1983 में की गई थी और इनाम के रूप में ₹1 लाख का पुरस्कार दिया जाता है  यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है


साहित्य अकादमी पुरस्कार –  इस पुरस्कार को अकादमी द्वारा 1954 से दिया जाता है  इस पुरस्कार के रुप में इनाम राशि ₹1 लाख दी जाती हैअंग्रेजी सहित 22 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट रचनाओं के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है


सरस्वती सम्मान –  यह पुरस्कार के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 में शुरू किया गया था इसके लिए 15 लाख रुपए की राशि इनाम के रूप में दी जाती है और यह पुरस्कार किसी भी भाषा में प्रकाशित साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है


व्यास सम्मान – यह पुरस्कार के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 में शुरू किया गया था और इस के रूप में इनाम राशि 3.5 लाख रूपय दी जाती है यह हिंदी भाषा में प्रकाशित साहित्य के लिए दिया जाता है


बिहारी पुरस्कार –  यह पुरस्कार भी के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में नाम की राशि ₹200000 दी जाती है और यह पुरस्कार हिंदी और राजस्थानी भाषा के लिए दिया जाता है


भारत भारती सम्मान –  यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा 1986 से दिया जा रहा है इसके लिए 2.5 लाख रूपय इनाम राशि के रूप में दिए जाते हैं यह पुरस्कार भी साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है


इकबाल सम्मान –  यह पुरस्कार मध्य प्रदेश साहित्य परिषद द्वारा 1990 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में ₹1 लाख की राशि दी जाती है और यह उर्दू भाषा में उत्कृष्ट रचना के लिए दिया जाता है


मिस इंडिया –   यह फेमिना पत्रिका जोकि टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की पत्रिका है के द्वारा दिया जाता है इसकी शुरुआत 1994 में की गई थी यह भारतीय युवतियों के शारीरिक एवं बौद्धिक सौंदर्य को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है


अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र –  भारत सरकार द्वारा 1952 से दिया जा रहा है यह वीरता और साहस दिखाने या आत्मबलिदान के लिए दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है


तुलसी सम्मान –  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1983 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के साथ इनाम की राशि ₹1 लाख दी जाती है यह राष्ट्रीय स्तर पर जनजातीय लोक कला के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है


कालिदास सम्मान –  यह पुरस्कार मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1980 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में इनाम राशि  दो लाख रूपय दी जाती है


दादा साहब फाल्के पुरस्कार –  यह पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 1969 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में इनाम राशि 1 लाख रुपए दी जाती है यह पुरस्कार  भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है


अर्जुन पुरस्कार –  यह पुरस्कार खेल विभाग भारत सरकार द्वारा 1961 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में इनाम राशि 5 लाख रूपय दी जाती है यह पुरस्कार विभिन्न खेलों के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है


द्रोणाचार्य पुरुस्कार –  यह पुरस्कार खेल विभाग भारत सरकार द्वारा 1985 से दिया जा रहा है इस पुरस्कार के रुप में इनाम राशि 5 लाख रूपय दी जाती है यह पुरस्कार विभिन्न प्रकार के खेल में कोच को दिया जाता है


राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार –  यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा 1991 में शुरू किया गया था खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है


ध्यानचंद पुरस्कार –  पुरस्कार सन 2002 में शुरू किया गया था और यह खेल में जीवन भर की उपलब्धियों के लिए दिया जाता है


जी डी बिरला विज्ञान पुरस्कार –  यह पुरस्कार के के बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 से दिया जा रहा है यह भारतीय वैज्ञानिक जिनकी उम्र 30 वर्ष से कम है को उच्च स्तरीय शोध कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने हेतु द

भारतीय रेल का सफरनामा ( Journey of Indian Railway

 

भारतीय रेल का सफरनामा ( Journey of Indian Railway )




भारतीय रेल एशिया महादेश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क तथा एकल सरकारी स्‍वामित्‍व वाला विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। भारतीय रेल विश्‍व का सबसे बड़ा नियोक्‍ता है, इसके अंतर्गत लगभग 14 लाख से भी अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। भारतीय रेल न केवल देश की मूल संरचनात्‍मक आवश्‍यकताओं को पूरा करता है, अपितु बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ कर राष्‍ट्रीय एकता और अखंडता का भी संवर्धन करता है। वर्तमान में, भारतीय रेलवे 115000 किमी की लम्‍बाई के साथ 7172 स्‍टेशनों तक फैला हुआ है।

भारतीय रेल – एक परिचय ( Introduction – Indian Rail )

प्रकार – रेल मंत्रालय भारत सरकार का विभागीय उपक्रम

उद्योग – रेलवे तथा लोकोमोटिव

स्‍थापना – 16 अप्रैल, 1853

राष्‍ट्रीकृत – सन् 1950

मुख्‍यालय – नई दिल्‍ली

प्रमुख व्‍यक्ति – केन्‍द्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल

मूलमंत्र – सुरक्षा, संरक्षा एवं समय पालन

शुभंकर –  हाथी (भालू गार्ड)

प्रतीक चिन्‍ह – 7 तारे

उत्‍पाद – रेल यातायात, माल यातायात एवं अन्‍य सेवाएं

कर्मचारी –  14 लाख से ज्‍यादा

मातृ कम्‍पनी – रेल मंत्रालय (भारत)

प्रभाग –  17 रेलवे मंडल

भारतीय रेलबे से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी तथ्य ( Important Facts about Indian Railway )

  • ब्रिटिश गवर्नर जनरल लार्ड डलहौजी को भारत में रेलवे का जनक माना जाता है।
  • 22 दिसम्‍बर, 1851 को देश की पहली रेलगाड़ी पटरी पर दौड़ी।
  • 16 अप्रैल, 1853 को देश की पहली यात्री रेल मुंबई से ठाणे के बीच (34 किमी) चली। इस रेल का नाम ब्‍लैक-ब्‍यूटी था। इसमें कुल डिब्‍बों की संख्‍या 14 थी।
  • वर्ष 1890 में भारतीय रेलवे अधिनियम पारित किया गया।
  • 3 फरवरी, 1925 को देश की प्रथम विद्युत रेल मुम्‍बई से कुर्ला के बीच चली।
  • डेक्‍कन क्‍वीन विद्युत चलित भारत की प्रथम ट्रेन थी।
  • मार्च, 1905 ई. में भारतीय रेलवे बोर्ड की स्‍थापना (कर्जन के समय) की गयी थी।
  • वर्ष 1936 में यात्री डिब्‍बे को वातानुकूलित बनाया गया।
  • भारतीय रेल का राष्‍ट्रीयकरण वर्ष 1950 में हुआ था।
  • वर्ष 1952 में 6 जोनों के साथ रेलवे में जोनल सिस्‍टम शुरू हुआ। वर्तमान में कुल 17 जोन एवं 69 मंडल हैं।
  • रेल दुर्घटना के कारण इस्‍तीफा देने वाले पहले रेलवे मंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री थे।
  • सुरेखा यादव भारत की प्रथम महिला रेल ड्रायवर हैं।
  • विवेक एक्‍सप्रेस (डिब्रूगढ़ से कन्‍याकुमारी) देश में सबसे लम्‍बी दूरी (4286 किमी) तय करने वाली रेलगाड़ी है।
  • गोरखपुर रेलवे प्‍लेटफॉर्म भारत का सबसे लम्‍बर (1366.33 मी) प्‍लेटफॉर्म है।
  • बनिहाल या पीर पंजाल (जम्‍मू-कश्‍मीर) भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड स्थित है।
  • भारतीय रेलवे का राष्‍ट्रीय रेल संग्रहालय 1977 में नई दिल्‍ली में स्‍थापित किया गया।
  • भारत का क्षेत्रीय रेलय संग्रहालय मैसूर में स्थित है।
  • वर्ष 1924-25 के बाद एटवर्थ कमिटी की सिफारिश पर आम बजट से वर्ष 1934-35 में रेल बजट को अलग कर दिया गया, तथा वर्ष 2017 में मोदी सरकार ने इस परंपरा को समाप्‍त कर दिया।
  • वर्ष 1953 में रेलवे ने रेल शताब्‍दी मनायी थी।
  • प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को रेल दिवस तथा 10-16 अप्रैल को रेल सप्‍ताह के रूप में मनाया जाता है।
  • वर्तमान में, रेलवे में भर्ती हेतु कुल रेलवे बोर्ड की संख्‍या 21 है।
  • रेलवे की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल का गठन 27 जुलाई, 1884 में हुआ था।
  • लम्‍बाई की दृष्टि से भारतीय रेलवे का विश्‍व में चौथा स्‍थान है।
  • आसफ अली स्‍वतंत्र भारत के प्रथम रेल मंत्री थे।
  • देश की पहली महिला रेल मंत्री ममता बनर्जी थी।
  • रेवाड़ी रोहतक डेमू सेवा भारत की पहली CNG (प्राकृतिक गैस) इंजन वाली ट्रेन है।
  • गतिमान एक्‍सप्रेस (दिल्‍ली से आगरा) भारत की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी है।
  • देश की पहली राजधानी एक्‍सप्रेस (दिल्‍ली से हावड़ा) सर्वप्रथम 1 मार्च, 1969 को चली थी।
  • देश की पहली वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन (हावड़ा से धनबाद) 1 अक्‍टूबर, 2011 को चली थी।
  • प्रयागराज एक्‍सप्रेस (दिल्‍ली से इलाहाबाद) सर्वाधिक बोगियों वाली अर्थात सबसे लम्‍बी ट्रेन है।
  • देश की पहली वातानुकूलित रेलगाड़ी (मुम्‍बई से बड़ौदा) की शुरूआत 1936 में हुई थी।
  • वेम्‍बनाड झील पर (केरल में) भारत का सबसे लम्‍बा रेल पुल (4.62 किमी) स्थित है।
  • सोन नदी (बिहार) पर भारत का दूसरा सबसे लम्‍बा रेल पुल (4.62 किमी) स्थित है।
  • वर्ष 1977 में रेलवे द्वारा रेल कर्मचारी बीमा योजना तथा वर्ष 1994 में रेलयात्री बीमा योजना शुरू की गई थी।
  • भारतीय रेलवे का सबसे ऊँचाई पर स्थित स्‍टेशन घुम (पश्चिम बंगाल) है।
  • देश में सर्वाधिक रेलवे लाइनों का विस्‍तार उत्‍तर रेलवे जोन का है।
  • 15 नवम्‍बर, 1985 को नई दिल्‍ली में रेलवे का प्रथम कम्‍प्‍यूटरीकृत आरक्षण सेवा का आरंभ हुआ।
  • वर्ष 2004 से भारत में इन्‍टरनेट के माध्‍यम से रेल टिकट का आरक्षण आरंभ हुआ।
  • वर्ष 2009 से रेलवे द्वारा पूछताछ के लिए टेलिफोन नं. 139 जारीकिया गया।
  • 20 दिसम्‍बर, 1997 से भारतीय रेल द्वारा तत्‍काल आरक्षण सेवा का आरंभ किया गया।
  • भारतीय रेलवे द्वारा कोहरे से निपटने के लिए त्रिनेत्र नामक यंत्र विकसित यिका है।
  • 22 जुलाई, 1976 से भारत (अटारी) से पाकिस्‍तान (लाहौर) के मध्‍य समझौता एक्‍सप्रेस रेल सेवा आरंभ की गई।
  • 18 फरवरी, 2016 को 41 वर्ष बाद पुन: थार एक्‍सप्रेस भारत (मुनाबओ) और पाकिस्‍तान (खोखरापारा) के मध्‍य चलाया गया।
  • 14 अप्रैल, 2008 से भारत (कोलकाता) से बांग्‍लादेश (ढाका) के मध्‍य मैत्री एक्‍सप्रेस रेल सेवा आरंभ की गई। Most Important Question Railway RRB Exams
  • दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, नीलगिरि माउण्‍टेन रेलवे तथा कालका-शिमला रेलवे को यूनेस्‍को द्वारा विश्‍व धरोहर के रूप में मान्‍यता दी गई।
  • भोपाल एक्‍सप्रेस (भोपाल से दिल्‍ली) आईएसओ-9001 प्रमाण पत्र पाने वाली पहली रेलगाड़ी है।
  • छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (मुम्‍बई) को यूनेस्‍के ने विश्‍व धरोहर स्‍थल के रूप में मान्‍यता दी है।
  • भारत के सिक्किम राज्‍य तथा चार संघ शासित क्षेत्र (अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव) आज भी रेल सेवा से वंचित है।
  • गाँधी धाम से टुना टेकरा भारत की पहली रेल लाइन है जिसका निर्माण निजी क्षेत्र की भागीदारी से 14 जुलाई, 2015 में शुरू किया गया।
  • फेयरी क्‍वीन भारत की सबसे पुरानी भाप इंजन है।
  • भारत में रेलवे नेटवर्क का सर्वाधिक विकास गंगा के मैदानी भाग में है।
  • छत्रपति शिवाजी टर्मिनल भारत का पहला रेलवे स्‍टेशन है।
  • डेक्‍कन क्‍वीन भारत की पहली विद्युत रेलगाड़ी है।
  • भारतीय रेलवे में सबसे अधिक विस्‍तार वाला जोन उत्‍तरी रेलवे है।
  • कन्‍या कुमारी भारत के दक्षिण में अंतिम बिन्‍दु पर आखरी रेलवे स्‍टेशन है।
  • भारत का सबसे उत्‍तरी सीमा पर स्थित रेलवे स्‍टेशन बारामूला है।
  • भारत का सबसे पूर्वी सीमा पर स्थित रेलवे स्‍टेशन लाडो है।
  • भारत का सबसे पश्चिमी सीमा पर स्थित रेलवे स्‍टेशन ओखा है।
  • श्रीवेंकटनरसिंहाजुवारिपेटा भारत का सबसे लम्‍बा नाम वाला रेलवे स्‍टेशन है।
  • मध्‍य रेलवे में स्थित ‘इब’ तथा ‘ओड’ स्‍टेशन भारत का सबसे छोटा रेलवे स्‍टेशन है।
  • मुम्‍बई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल भारत का सबसे व्‍यस्‍ततम उपनगरीय रेलवे स्‍टेशन है।
  • हावड़ा लाइन भारत का सबसे व्‍यस्‍ततम मेन लाइन रेलवे स्‍टेशन है।
  • मथुरा जंक्‍शन भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्‍शन है।
  • भारत का पहला रेलवे स्‍टेशन हबीबगंज (भोपाल मंडल) है जिसे आईएसओ 9001-2000 सर्टिफिकेट प्राप्‍त हुआ है।
  • भारतीय रेल जम्‍मू-कश्‍मीर में चेनाब नदी पर सबसे ऊँचा रेल पुल बना रही है।
  • भारत में प्रतिदिन 11 हजार ट्रेने चलती हैं।
  • घूम रेलवे स्‍टेशन (दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे) भारत का समुद्र तल से सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित स्‍टेशन है। Most Important Question Railway RRB Exams
  • भारत के उत्‍तर रेलवे जाेन ने सर्वप्रथम महिला टीटीई की नियुक्ति आरंभ की।
  • भारतीय रेल की प्रथम महिला मोटरमैन श्रीमती प्रीती कुमारी है।
  • श्रीमती शोभना जैन भारतीय रेल की प्रथम महिला महानिदेशक थी।
  • श्रीमती सुधा चौधरी भारतीय रेल की प्रथम महिला महाप्रबंधक थी।
  • भारत में प्रथम क्रांति रेल दिल्‍ली से बंगलुरू के मध्‍य चली थी।
  • रेलवे द्वारा वर्ष 2015 में रेडियो द्वारा सिग्‍नल डिजाइन परियोजना कानपुर में शुरू हुई।
  • भारतीय रेलवे द्वारा माल के परिवहन में उच्‍चतम घनत्‍व हावड़ा-गया-मुगलसराय मार्ग पर मिलता है।
  • पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में सर्वाधिक रेलमार्ग की लम्‍बाई असम राज्‍य में है।
  • जार्ज स्‍टीफेन्‍सन को रेलवे का पितामह कहा जाता है।
  • पहला रेलवे प्‍लेटफार्म टिकट लाहौर में जारी हुआ था।
  • रेलवे से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 16 अप्रैल, 2011 से रेलवे द्वारा रेल बन्‍धु पत्रिका जारी की जा रही है।
  • फरवरी, 2013 में पहली बार अरूणाचल प्रदेश में रेल सेवा आरंभ की गई।
  • 26 जनवरी, 2006 से भारतीय रेलवे द्वारा टिकट अपग्रेडेशन योजना लागू की गई।
  • अन्‍त्‍योदय एक्‍सप्रेस आम आदमी के लिए पूर्णत: अनारक्षित रेलगाड़ी है।
  • पहली अन्‍त्‍योदय एक्‍सप्रेस केरल (एर्नाकुलम) से पं. बंगाल (हावड़ा) के मध्‍य 27 फरवरी, 2017 को चलायी गयी।
  • भारतीय रेल द्वारा 1 अक्‍टूबर, 2014 से प्रीमियम तत्‍काल टिकट योजना आरंभ किया गया।
  • 29 मई, 2016 को स्‍पेन की टैल्‍गो ट्रेन का शुभारंभ बरेली-मुरादाबाद मार्ग पर इज्‍जतनगर से भोजपुर के मध्‍य की गई।
  • हजरत निजामुद्दीन व आगरा कैंट के बीच 5 अप्रैल, 2016 से प्रचलित गतिमान एक्‍सप्रेस भारत की पहली सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन है।
  • भारत में पहली शताब्‍दी एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी दिल्‍ली-झांसी शताब्‍दी एक्‍सप्रेस थी, परिचालन 1988 में नई दिल्‍ली-झाँसी के बीच शुरू हुआ था।
  • भारत मे पहली डबलडेकर शताब्‍दी एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी गोवा–मुम्‍बई के बीच प्रचलित है, इसका प्रचालन 6 दिसम्‍बर, 2015 से शुरू हुआ था।
  • सियाल्‍दह-नई‍ दिल्‍ली के बीच चलनेवाली दुरौंतो एक्‍सप्रेस भारत में पहली दुरोंतो एक्‍सप्रेस रेलगाड़ी थी, इसका प्रचालन 19 सितम्‍बर, 2009 से शुरू हुआ था।
  • असम के डेकरगाँव से ईटानगरके नाहरलागुन स्‍टेशनके बीच पहली रेल सेवा 8 अप्रैल, 2014 से शुरू हुई थी।
  • पूर्वोत्‍तर के ही एक अन्‍य राज्‍य मेघालय में रेलवे की पहुँच प्रदेश के नॉर्थ गारो हिल्‍स जिले तक हो गई है।
  • रेलवे द्वारा परिवाहित शीर्ष चार भारी सामान क्रमश: कोयला, सीमेन्‍ट, खाद्यान्‍न एवं उर्वरक है।
  • रेलवे स्‍टाफ कालेज बड़ौदा (गुजरात) में स्थित है।
  • 5जून 2012 को विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइंस एक्‍सप्रेस बायोडाइवर्सिटी स्‍पेशल ट्रेन प्रारम्‍भ की गई।
  • देश की प्रथम रेल बस सेवा 1994 को राजस्‍थान में मेड़ता शहर से प्रारंभ हुई।
  • मुम्‍बई से बान्‍द्रा और अंधेरी के बीच रेलवे स्‍टेशनों में सबसे ज्‍यादा (सात समान्‍तर लाइने) रेलवे लाइन है। Most Important Question Railway RRB Exams
  • भारतीय रेल के दो मुख्‍य खंड है – भाड़ा/माल वाहन और सवारी। भाड़ा खंड लगभग दो तिहाई राजस्‍व जुटाती है, जबकि शेष सवारी यातायात से आता है। भाड़ा खंड के अंतर्गत थोक यातायात में लगभग 95% योगदान कोयले का है।
  • भारतीय रेल का व्‍हील एंड एक्‍सल प्‍लांट बेंगलोर में स्थित है।

कोंकण रेलवे के रोचक तथ्‍य ( Konkan Railway General Knowledge )

  • मार्च 1990 में कोंकण रेलवे परियोजना प्रारंभ की गई।
  • इस परियोजना का निर्माण गोवा, महाराष्‍ट्र तथा कर्नाटक के मध्‍य रेल मार्ग द्वारा एक लिंक प्रदान करने के लिए किया गया है।
  • कोंकण रेलवे रोहा स्‍टेशन (महाराष्‍ट्र) से मंगलूर (कर्नाटक) स्‍टेशन के बीच 760 किमी दूरी तय करती है।
  • वर्ष 1998 को कोंकण रेलवे परियोजना का कार्य पूरा हो गया है। कोंकण रेलवे का मुख्‍यालय मुम्‍बई में है।
  • कोंकण रेलवे के अंतर्गत रेलमार्ग पर बड़े पुलों की कुल संख्‍या 179 है।
  • कोंकण रेलवे के अंतर्गत सुरंगोंकी कुल संख्‍या 92 है। जिसमें कारबुडे स्थित सुरंग (6.5 किमी) सबसे लंबी है तथा कुल रेलवे सुरंग की लम्‍बाई 84 किमी है।
  • कोंकण रेलवे के अंतर्गत सबसे लम्‍बा पुन (2.062 किमी) होनावर से निकट शरवती नदी पर है। तथा सबसे ऊँचा पुल (64 मी) रत्‍नागिरी के निकट पनवल नदी पर है।

मेट्रो रेल से संबंधित मुख्य परीक्षापयोगी तथ्य ( Metro Rail Important Questions and Answers )

  • विश्‍व की पहली मेट्रो रेल सेवा 10 जनवरी, 1963 को लंदन में आरंभ हुई।
  • विश्‍व की सबसे लम्‍बी मेट्रो रेल सेवा (434 किमी) शंघाई मेट्रो (चीन) है।
  • विश्‍व की सबसे ज्‍यादा मेट्रो लाइन (24 लाईन) अमेरिका में है।
  • लंदन मेट्रो विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी मेट्रो सेवा है।
  • अमेरिका में चलने वाली मेट्रो रेल को स्‍थानीय भाषा में सब-वे कहा जाता है।
  • लंदन मेट्रो को स्‍थानीय लाग ट्यूब कहते हैं।
  • पेरिस मेट्रो को मेट्रो पोलियन भी कहा जता है।
  • लंदन की पहली मेट्रो पेडिंगटन से फेरिंगडन स्‍ट्रीट के मध्‍य चली थी।
  • भारत में पहली मेट्रो रेल परियोजना की शुरूआत 1972 में कोलकाता में प्रारंभ हुई तथा 1995 में इस मेट्रो परियोजना ने पूर्ण स्‍वरूप ग्रहण किया।
  • कोलकाता मेट्रो को सर्वप्रथम दमदम से टोलीगंज के मध्‍य (25 किमी) चलाया गया।
  • भारत में दूसरी मेट्रो रेल परियोजना (दिल्‍ली मेट्रो) की स्‍वीकृति 1996 में हुई।
  • दिल्‍ली में मेट्रो सेवा की शुरूआत वर्ष 2002 में हुई।
  • दिल्‍ली मेट्रो ने सर्वप्रथम 25 दिसम्‍बर, 2002 को तीस हजारी से शाहदरा के मध्‍य चलाई गई।
  • भारत में तृतीय मेट्रो रेल सेवा की शुरूआत 20 अक्‍टूबर, 2011 को बंगलूरू मे हुई।
  • बंगलूरू मेट्रो सेवा दक्षिण भारत की प्रथम रेल सेवा है।
  • भारत की चौथी मेट्रो रेल सेवा जून 2006 में मुम्‍बई में शुरू हुई।
  • 22 दिसम्‍बर, 2015 को भारत सरकार के केन्‍द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा लखनऊ मेट्रो को स्‍वीकृति प्रदान की गई।
  • वर्ष 2013 में गुरूग्राम से रैपिड मेट्रो रेल सेवा आरंभ की गई।
  • वर्तमान में कोलकाता, चेन्‍नई, दिल्‍ली, बंगलूरू, गुरूग्राम, मुम्‍बई, जयपुर, लखनऊ और हैदराबाद शहरों में मेट्रो रेल सेवा चलाई जा रही है।
  • वर्तमान में दिल्‍ली मेट्रो में कुल 200 मेट्रो ट्रेनें चलाई जा रही है।
  • दिल्‍ली मेट्रो विश्‍व की सबसे कम कार्बन उत्‍सर्जन करने वाली मेट्रो है।
  • दिल्‍ली मेट्रो का विश्‍व में कुल 18 इंटरनेशनल मेट्रो सिस्‍टम में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त है।
  • दिल्‍ली मेट्रो भारत सरकार तथा राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली की सरकार का एक संयुक्‍त उपक्रम है।

Note – भारतीय रेलवे द्वारा दो टॉय ट्रेन क्रमश: दार्जिलिंग टॉय ट्रेन और नीलगिरी माउण्‍टेन ट्रेन का भी परिचालन किया जाता है।

विश्‍व रेल परिवहन ( World Railway GK in Hindi )

  • विश्‍व की प्रथम रेल गाड़ी इंग्‍लैण्‍ड (स्‍टॉकाटन से डार्लिगटन) में 27 सितम्‍बर, 1825 को चली थी।
  • विश्‍व का सबसे पुराना रेलवे स्‍टेशन इंग्‍लैण्‍ड का लिवरपूल स्थित है।
  • तीव्रतम रेलों के लिए निर्मित भूमिगत यूरो सुरंग इंग्‍लैण्‍ड और फ्रांस को जोड़ती है।
  • यूरो सुरंग का निर्माण 1986 में हुआ था।
  • विश्‍व की सबसे बड़ी रेल सुरंग सीकन (जापान) में है।
  • विश्‍व में सर्वाधिक रेल मार्गों का घनत्‍व पश्विमी यूरोप तथा उत्‍तरी अमेरिका में है।
  • चीन में रेलमार्ग देशान्‍तर रेखाओं का अनुसरण करते हैं।
  • ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग विश्‍व की सबसे लम्‍बी रेलमार्ग है।
  • झिनिंग-गोलमुड-ल्‍हासा (चीन में) विश्‍व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित रेलवे लाइन है।
  • अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका तथा ऑस्‍ट्रेलिया में प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के लिए मुख्‍यत: रेल मार्गों का विकास हुआ।
  • अमेरिका में नगरीकरण और आर्थिक विकास के लिए रेलवे का सघन जाल बिछाया गया।
  • विश्‍व की कुल रेल मार्गों का 14एशिया में मिलता है।

रेलवे के ‍विभिन्‍न जोन ( Zone of Railway ) 

रेल्‍वे जोन – मुख्‍यालय रेल्‍वे

  1. सेंट्रल रेलबे – मुम्‍बई
  2. पूर्व रेलबे – कोलकाता
  3. पूर्वी रेलबे – भुवनेश्‍वर
  4. पूर्व सेंट्रल रेलबे – हाजीपुर
  5. उत्‍तर रेलबे – नई दिल्‍ली
  6. उत्‍तर सेंट्रल रेलबे – इलाहाबाद
  7. उत्‍तर पूर्व रेलबे – गोरखपुर
  8. उत्‍तर पूर्व फ्रंटीयर रेलबे – मालीगांव (गुवाहाटी)
  9. उत्‍तर पश्चिम रेलबे – जयपुर
  10. दक्षिण रेलबे – चेन्‍नई
  11. दक्षिण सेंट्रल रेलबे – सिकंदराबाद
  12. दक्षिण पूर्व  रेलबे – कोलकाता
  13. दक्षिण पूर्व सेंट्रल रेलबे – बिलासपुर
  14. दक्षिण पश्चिम रेलबे – हुबली
  15. पश्चिम रेलबे – मुंबई
  16. पश्चिम सेंट्रल रेलबे – जबलपुर
  17. मैट्रो रेलबे – कोलकाता

Most Important Question Railway RRB Exams

Note :-  

  • उपरोक्‍त पुनर्गठित 17 रेल जोन के अतिरिक्‍त आठ नये रेल-संभागों (अहमदाबाद, गुन्‍टूर, पुणे, राँची, नान्‍देड, रंगिया तथा रायपुर) का भी सृजन किया गया है।
  • कोलकाता मेट्रो भारतीय रेल द्वारा ही संचालित होता है, परन्‍तु इसे किसी जोन के अंतर्गत नहीं रखा गया है।
  • दक्षिण पूर्व रेलवे को ब्‍लू चिप कहा जाता है !

भारत के प्रमुख रेल ईंजन निर्माण केन्‍द्र ( Rail Engine Factory in India )

  1. चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्‍स चितरंजन  – विद्युत इंजन
  2. डीजल लोकोमोटिव वर्क्‍स वाराणसी  – डीजल इंजन
  3. डीजल कम्‍पोंनेंट वर्क्‍स पटियाला  – डीजल इंजन के पुर्जे
  4. टाटा इं‍जीनियरिंग एण्‍ड चितरंजन – डीजल इंजन
  5. डीजल लोकोमोटिव कम्‍पनी जमशेदपुर  – डीजल इंजन
  6. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड भोपाल –  डीजल इंजन

भारत के प्रमुख रेल डिब्‍बे निर्माण केन्‍द्र ( Rail Coach Factory in India )

  1. इंटीग्रल कोच फैक्‍ट्री पैराम्‍बूर  – चेन्‍नई
  2. रेल कोच फैक्‍ट्री कपूरथला  – पंजाब
  3. चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्‍स चितरंजन – पं. बंगाल
  4. भारत अर्थमूवर्स लिमिटेड बेंगलुरू  – कर्नाटक
  5. जेसफ एण्‍ड कंपनी लिमिटेड कोलकाता  – पं. बंगाल
  6. व्‍हील एण्‍ड एक्‍सेल बेंगलुरू – कर्नाटक
  7. मॉर्डन कोच फैक्‍ट्री रायबरेली – उत्‍तर प्रदेश

रेलवे की सुरक्षा संबंधी समिति ( Committee on Railway Safety )

  1. शाहनवाज समिति 1954
  2. कुंजरू समिति 1962
  3. वांचू समिति 1968
  4. सीकारी समिति 1978
  5. खन्‍ना समिति 1998
  6. विवेक देबरॉय समिति 12 जून, 2015